मृतक बाएं जगदीश यादव और दाएं मोतीराम वर्मा। (फाइल फोटो)।
- फोटो : अमर उजाला।
सिद्धार्थनगर जिले के थानाक्षेत्र के महुआरा चौराहे पर रविवार की रात एक बाइक पेड़ से टकरा गई। हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में चल रहा है। पुलिस ने सोमवार सुबह शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
क्षेत्र के बगड़हिवा गांव निवासी जगदीश यादव (26) रविवार की सुबह बगल के गांव मधुनगर निवासी रिंकू वर्मा (22) और मोतीराम वर्मा (23) के साथ बस्ती रेलवे स्टेशन पर टिकट के सिलसिले में गया था। बताया जा रहा है कि रात साढ़े नौ बजे घर लौटते वक्त महुआरा गांव के पास जगदीश बाइक से नियंत्रण खो दिया।
बाइक सड़क किनारे पेड़ से जाकर टकरा गई। हादसे में मोतीराम और जगदीश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रिंकू गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने रिंकू को इलाज के लिए सीएचसी बेवां पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार कर बस्ती जिला अस्पताल और वहां से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया गया। डुमरियागंज इंस्पेक्टर केडी सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर पुलिस कार्रवाई में जुटी है।