फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में कोरोना से एक व्यक्ति की मौत, 57 नए मिले पॉजिटिव

Sat, 22 Aug 2020 04:33 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन
महराजगंज कोरोना संक्रमण से शनिवार को एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि 57 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। संक्रमण बढ़ने के साथ ही मरने वालो की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। अब तक कोरोना के कुल मामले 2068 हो चुके हैं। जिसमें कोरोना संक्रिय मामले में 1328 हैं। जबकि 718 लोग कोरोना से स्वस्थ हो चुके हैं। मरने वालो की संख्या अब बढ़कर 22 हो गई है।
विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि शनिवार को मिले 57 संक्रमितो में महराजगंज एवं निचलौल में सबसे ज्यादा 17-17 संक्रमित मिले हैं। बृजमनगंत 2, मिठौरा 4, नौतनवां 2, पनियरा 7, परतावल 4, फरेंदा ब्लॉक का एक संक्रमित मिला है।

इसके अलावा 4 अन्य संक्रमित भी मिले हैं। जिले में अब तक 29131 सैंपल की जांच कराई जा चुकी है। 663 लोग होम आईशोलेसन में हैं। संक्रमितो की कोविड अस्पताल में बेहतर ढंग से निगरानी की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों की अधिक से अधिक से जांच करने में जुटी है।
विज्ञापन


120 नमूना लिया गया
स्थानीय नया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में शनिवार की दोपहर कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए शिविर का आयोजन किया गया। सीएचसी रतनपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. अमित गौतम ने बताया कि करीब 150 लोगों ने अपना पंजीकरण कराया। जिसमे जांच के लिए 120 लोगों के नमूना लिया गया। इस दौरान डॉ. राजीव शर्मा, जितेंद्र शर्मा, सुधीर गुप्ता, डॉ. पारस नाथ, धर्मेन्द्र शाही, अर्जुन, हरिनाथ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें