बस्ती जिले में बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर आई रिपोर्ट में शनिवार को 38 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इस प्रकार अब जिले में कुल संक्रमितों संख्या 3188 पहुंच गई है।
रविवार को एक मरीज की संक्रमण के चलते मृत्यु हो गई। अब तक कुल 63 लोगों कोरोना के चलते काल के मुंह में समा चुके हैं। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 375 बताई जा रही है।
39 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। 2750 संक्रमित मरीज कोरोना को मात देकर घर लौट चुके हैं। उक्त की पुष्टि करते हुए डीएम आशुतोष निरंजन ने बताया कि अब तक 103422 लोगों का श्वाब जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें 102072 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। 98823 की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। 1350 लोगों की रिपोर्ट का प्रशासन इंतजार कर रहा है।
डीएम ने बताया कि रुधौली में 44, मुंडेरवा सीएचसी में 23, कैली में 56 व होम आइसोलेशन में 177 मरीज रखे गए हैं। कोरोना संक्रमण के मामले मिलने के बाद जिले भर में 199 जगहों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।
सदर तहसील में 107, हर्रैया में 55, भानपुर में 20 व रुधौली में 17 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। कंटेनमेंट जोन में आवागमन पूरी तरह से प्रतिबंधित है। डीएम ने कहा कि यहां लोगों की सुविधानुसार आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति कराई जा रही है।