फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में एक संक्रमित की मौत, डॉक्टर समेत 23 मिले नए कोरोना पॉजिटिव

Mon, 31 Aug 2020 05:36 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
Corona testing - फोटो : PTI
विज्ञापन

संतकबीरनगर में सोमवार को बस्ती के कैली अस्पताल में भर्ती एक संक्रमित की मौत हो गई। जबकि डॉक्टर समेत 23 लोगों कोरोना पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 30 लोग ठीक हुए है। इसके अलावा 1517 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 1944 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 21 संक्रमित की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि सोमवार को बस्ती के कैली अस्पताल में भर्ती खलीलाबाद क्षेत्र के रहने वाले 52 वर्षीय संक्रमित शख्स की मौत हो गई। शनिवार को शख्स की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। सांस संबंधी बीमारी से पीड़ित शख्स की स्थिति ठीक नहीं होने से उसे कैली अस्पताल रेफर किया गया था,जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

इसके अलावा डॉक्टर और लैब टेक्निशियन समेत 23 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में एक, बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र में एक, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में तीन, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में एक, बघौली ब्लॉक क्षेत्र में दस, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में दो, सेमरियावा ब्लॉक क्षेत्र में तीन, पौली और हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में एक- एक लोग पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 30 लोग स्वस्थ्य हुए है।
विज्ञापन


अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 1944 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 21 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 207 लोग एक्टिव है। 1716 लोग ठीक हो चुके है। 1517 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 4402 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो,वे खुद अपनी जांच करा लें। कोरोना की चेन तोड़ने के लिए नियमों का पालन करना अनिवार्य है। दो गज की दूरी और मास्क पहनना बेहद जरूरी है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें