फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में एक की मौत, 16 नए मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 25 Sep 2020 06:39 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

 सिद्धार्थनगर में शुक्रवार को एक कोरोना संक्रमितों की मौत हो गई। सिद्धार्थनगर में 16 पॉजिटिव मिले हैं। अब जिले में कुल मरीजों की संख्या 3014 पहुंच गई है। सिद्धार्थनगर में मरने वालों का आंकड़ा 31 हो गया है।

विज्ञापन


सिद्धार्थनगर कार्यालय के अनुसार लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में दस मरीज कोरोना के साथ इंफ्लुएंजा जैसे संक्रमण से भी ग्रस्त थे। इन गंभीर मरीजों को एल-टू अस्पताल में भर्ती कराया गया। छह अन्य मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया है।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बस्ती के कैली अस्पताल में भर्ती नौगढ़ ब्लॉक के खजुरिया गांव निवासी एक वृद्ध की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई। वहीं, सर्वाधिक 10 संक्रमित नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र में पाए गए।
विज्ञापन




इसमें बदलपुरवा और भीमापार गांव में तीन-तीन संक्रमित मिले, पिपहरिया, सुखराजपुर, पटनी जंगल और जिला अस्पताल में एक-एक संक्रमित मिले। बांसी ब्लॉक की एसबीआई शाखा बांसी में तीन और भेसढ़ गांव में एक संक्रमित मिला।

शोहरतगढ़ ब्लॉक के मुसहरी और कुसमाही गांव में एक-एक संक्रमित मिले। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि छह मरीजों को आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें