फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में सांसद कार्यालय के चार कर्मी समेत मिले 149 कोरोना पॉजिटिव, एक की मौत

Mon, 21 Sep 2020 10:00 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
corona in india - फोटो : PTI
विज्ञापन
गोरखपुर जिले में कोरोना संक्रमण के बीच काफी दिनों बाद पिछले 24 घंटे में महज 149 नए कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। साथ ही एक ही मरीज की मौत भी हुई है। संक्रमितों में बीआरडी मेडिकल कॉलेज, निजी अस्पताल के डॉक्टर समेत, सांसद रवि किशन के कार्यालय के चार सहयोगी भी शामिल हैं। इसके बाद जिले में संक्रमितों का आंकड़ा 14061 पर पहुंच गया है। इनमें 12261 लोग ठीक भी हो चुके हैं जबकि 166 लोगों की जान भी गई है। एक्टिव केस 1591 हैं।  
विज्ञापन


बीआरडी मेडिकल कॉलेज में तीसरे दिन एक और डॉक्टर संक्रमित पाए गए। इनके अलावा शहर के दो और डॉक्टर पॉजिटिव मिले हैं। सांसद रवि किशन के कार्यालय में काम करने वाले दो कर्मी शुक्रवार को पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद एहतियात के तौर पर सांसद के निर्देश पर शनिवार को कार्यालय में जांच कराई गई तो चार और सहयोगी पॉजिटिव पाए गए हैं। जांच करने वाली टीम में फार्मासिस्ट सुशील सिंह, सुजीत सिंह, अजीत सिंह, विनय कुमार शामिल थे।

संक्रमितों में झरना टोला के 19, मोहद्दीपुर में 16 लोग संक्रमित मिले हैं। इनमें दो परिवार ऐसे हैं, जिनके घर के चार-चार लोग संक्रमित मिले हैं। इनके अलावा बेलघाट में एक ही परिवार के दो लोग, वार्ड नंबर चार में एक ही परिवार के दो लोग, झरना टोला में एक ही परिवार के तीन, मोहद्दीपुर में एक ही परिवार के तीन, शिवपुर में एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित के परिजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन

कैंट थाना क्षेत्र में सर्वाधिक 24 मरीज मिले

शहर की बात करें तो 52 नए मरीज मिले हैं। इनमें कैंट थाना क्षेत्र में 23 सर्वाधिक मरीज शामिल हैं। इनके अलावा गोरखनाथ, रामगढ़ताल, राजघाट में दो-दो, कोतवाली, तिवारीपुर चिलुआताल में एक-एक जबकि शाहपुर में 19 नए मरीज मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्र की बात करें तो 46 नए मरीज मिले हैं।

इनमें भटहट, बड़हलगंज, सरदारनगर, पिपरौली, खजनी, बेलघाट, पाली, सहजनवां में दो-दो, कैंपियरगंज, कौड़ीराम, गगहा में एक-एक, पिपराइच आठ, चरगांवा 12, ब्रह्मपुर तीन और खोराबार में चार मरीज मिले हैं। इनके अलावा 51 ऐसे मरीज हैं, जो अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।
 
मेडिकल कॉलेज में एक मरीज की मौत
जिले में मौत के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। पिछले 24 घंटे में केवल एक कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान हुई है। बताया जाता है कि वह शहर के निवासी थे। इन्हें कुछ दिन पहले बीआरडी में भर्ती कराया गया था। कॉलेज प्रशासन ने कोविड प्रोटोकॉल के तहत शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें