फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में कोरोना संक्रमित बुजुर्ग की मौत, 14 नए मिले पॉजिटिव

Sat, 05 Sep 2020 06:26 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

  • अब तक 2060 लोग मिल चुके हैं संक्रमित, 23 की हो चुकी है मौत
विज्ञापन
Corona testing - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

संतकबीरनगर में शनिवार को बस्ती के कैली अस्पताल में भर्ती एक वृद्ध की मौत हो गई। वहीं पीएनबी के दो कर्मी समेत 14 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व में पॉजिटिव मिले 17 लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 1117 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक 2060 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 23 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि शनिवार को बस्ती के कैली अस्पताल में भर्ती नगर पालिका खलीलाबाद में तैनात एक अधिकारी के पिता की कोरोना से मौत हो गई। आठ दिन पूर्व जांच में वृद्ध संक्रमित मिले थे और उन्हें गंभीर स्थिति की वजह से कैली अस्पताल रेफर किया गया था। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

कोरोना प्रोटोकाल के अनुसार अंतिम संस्कार होगा। जबकि पीएनबी के दो कर्मी समेत 14 लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में सात, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में एक, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में एक, बघौली ब्लॉक क्षेत्र में दो लोग पॉजिटिव मिले हैं। जबकि तीन शख्स अन्य जनपद के पॉजिटिव मिले हैं। पूर्व में पॉजिटिव मिले 17 लोग स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन


अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2060 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 23 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 195 एक्टिव केस है। 1842 लोग ठीक हो चुके हैं। 1117 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 5375 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें