महराजगंज में कोरोना संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। सोमवार को जहां कोरोना से जहां एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं 102 लोग संक्रमित मिले हैं। जबकि 8 लोगों ने कोरोना से जंग जीत लिया है।
संक्रमितो में एक डॉक्टर की पत्नी, नौतनवां तहसील के तीन कर्मी शामिल हैं। अब जिले में कोरोना के कुल मामले 2270 हो चुके हैं। जबकि कोरोना सक्रिय केस की संख्या 1507 हो गई है। अब तक 740 लोग कोरोना से जंग जीत चुके हैं। मरने वालो की संख्या बढ़कर 24 हो गई है।
उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आई.ए. अंसारी ने बताया कि सोमवार को 102 संक्रमित मिले हैं। जिसमें बृजमनगंज 2, धानी 4, घुघली 1, महराजगंज 19, मिठौरा 3, नौतनवां 20, निचलौल 2, पनियरा 1, परतावल 18, फरेंदा 5, सिसवां के 25 लोग संक्रमित हैं।
अब तक जिले में 30618 सैंपल की जांच की हो चुकी है। होम आइसोलेशन में 791 लोग हैं। संक्रमितो को बेहतर ढंग से इलाज किया जा रहा है। अधिक से अधिक जांच करने के लिए विभाग की टीम प्रयास में जुटी है।