फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में चार दिनों बाद एक मरीज की मौत, 32 नए मिले संक्रमित

Sat, 05 Dec 2020 09:09 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना जांच करता स्वास्थ्यकर्मी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

गोरखपुर में कोरोना मरीजों की संख्या में उतार-चढ़ाव जारी है। दिसंबर माह के पांचवें दिन शनिवार को 32 नए मरीज मिले हैं। चार दिनों बाद एक निजी अस्पताल में शहर के रहने वाले 52 वर्षीय व्यक्ति की मौत हुई है।

विज्ञापन


इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 20221 पहुंच गई है। इनमें 324 की मौत हो चुकी है। 19497 लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 400 रह गए है।
 
जानकारी के मुताबिक शहर में केवल 12 नए मरीज मिले हैं। थाना क्षेत्रों की बात करें तो शाहपुर और तिवारीपुर में एक-एक, गोरखनाथ, कैंट और राजघाट में दो-दो, कोतवाली में चार मरीज मिले हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में 17 नए मरीज मिले हैं।

इनमें ब्रह्मपुर तीन, चरगांवा आठ, जंगल कौड़िया, पिपराइच में दो-दो, उरुवा और खजनी में एक-एक मरीज मिले हैं। इसकेअलावा तीन मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।
विज्ञापन


संक्रमितों में चरगांवा, बशारतपुर और पादरी बाजार के लोग शामिल हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच प्रमुखता से की जा रही है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें