फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में कोरोना से एक मरीज की मौत, नौ नए मिले संक्रमित

Mon, 26 Oct 2020 07:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन
कुशीनगर में सोमवार को एक और मरीज ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसे लेकर जिले में कोरोना से मरने वाले मरीजों की संख्या 55 हो गई है। नौ नए लोग कोरोना से संक्रमित मिले। इन्हें लेकर कुल पॉजिटिव केस 5286 हो गए हैं। जबकि 15 लोग स्वस्थ पाए गए हैं।
विज्ञापन


सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को 799 सैंपल की रिपोर्ट प्राप्त हुई, जिसमें 790 निगेटिव और नौ पॉजिटिव मिले हैं। इनमें पडरौना क्षेत्र से छह, खड्डा से एक, फाजिलनगर से एक और अन्य क्षेत्र से एक व्यक्ति है।

इस तरह अब तक कराई गई 176803 लोगों की जांच में 5286 लोग संक्रमित मिले हैं। हाटा क्षेत्र की 22 वर्षीय एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसका इलाज मेडिकल कॉलेज में चल रहा था। इसे लेकर मृतकों की संख्या 55 हो गई है।
विज्ञापन


सोमवार को 15 मरीज जांच में स्वस्थ मिले। इस तरह अब तक कुल 5054 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि 177 लोग अभी भी इस बीमारी से जूझ रहे हैं। सीएमओ ने बताया कि मौजूदा समय में जनपद में कोरोना संक्रमण दर 2.98 प्रतिशत, रिकवरी रेट 95.61 प्रतिशत और मृत्यु दर 1.02 प्रतिशत है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें