संतकबीरनगर में गुरुवार को आई रिपोर्ट में आठ लोगों को कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई है। वहीं मंगलवार को कोरोना से एक व्यक्ति की लखनऊ के एक निजी अस्पताल में मौत होने की जानकारी मिली है।
पूर्व में पॉजिटिव मिले पांच लोग ठीक हुए हैं। इसके अलावा 1265 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 3054 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है।
अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि खलीलाबाद क्षेत्र के 52 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से लखनऊ के एक निजी अस्पताल में मंगलवार को मौत हो गई। इसके साथ ही आठ लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है।
इसमें खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में छह, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में एक और अन्य जनपद का एक व्यक्ति शामिल है। पूर्व में पॉजिटिव मिले पांच लोग स्वस्थ हुए हैं।
अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 3054 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 44 संक्रमितों की मौत हो चुकी है। 35 एक्टिव केस है। 2975 लोग ठीक हो चुके हैं। 1265 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2111 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।