फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर में एक संक्रमित की मौत, सात नए मिले कोरोना पॉजिटिव

Thu, 05 Nov 2020 04:01 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

संतकबीरनगर में गुरुवार को आई रिपोर्ट में जिले में एक संक्रमित की मौत हो गई है। इसके साथ ही सात लोग कोरोना पॉजिटिव मिले है। पूर्व में पॉजिटिव मिले 11 लोग ठीक हुए है।

विज्ञापन


इसके अलावा 1795 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। अब तक जिले में 2991 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 43 संक्रमित की मौत हो चुकी है।

अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि  हैंसर क्षेत्र के एक 55 वर्षीय व्यक्ति की कोरोना से मेडिकल कॉलेज मौत हो गई। दस दिन पूर्व उसे परिजनों ने एल टू अस्पताल में भर्ती कराया था। जांच में वह कोरोना पॉजिटिव मिला था।

हालत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया गया था। जहां पर उसकी दो दिन पूर्व मौत हो गई। इसके साथ ही सात लोगों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। इसमें खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में पांच, बघौली ब्लॉक क्षेत्र में एक और अन्य जनपद के एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन


पूर्व में पॉजिटिव मिले 11 लोग स्वस्थ्य हुए है। अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 2991 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 43 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 42 लोग एक्टिव है।

2906 लोग ठीक हो चुके है। 1795 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जबकि 2146 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। अपर सीएमओ ने अपील की है कि जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हो, वे खुद अपनी जांच करा लें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें