फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में कोरोना से एक की मौत, 37 नए मिले पॉजिटिव

Thu, 10 Dec 2020 10:16 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
covid 19 test - फोटो : iStock
विज्ञापन

गोरखपुर में कोरोना मरीजों की संख्या लगातार कम होती जा रही है। जहां एक दिन पहले मंगलवार को कोरोना के 47 नए मरीज मिले थे वहीं दूसरे दिन, बुधवार को 24 घंटे के अंदर केवल 37 नए मरीज मिले हैं।

विज्ञापन


हालांकि तीन दिनों के बाद 87 वर्षीय एक बुजुर्ग की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई है। इसके बाद से जिले में संक्रमितों की संख्या 20379 पहुंच गई है। इनमें 328 की मौत हो चुकी है। 19631 लोग ठीक हो चुके हैं। एक्टिव केस 420 रह गए हैं।

पिछले चार दिनों में ग्रामीण क्षेत्रों में मरीजों की संख्या शहरी क्षेत्रों की अपेक्षा अधिक रही है। शहर में केवल 13 नए मरीज मिले हैं। थाना क्षेत्रों की बात करें तो गोरखनाथ, राजघाट, कोतवाली में एक-एक, कैंट सात और शाहपुर में तीन मरीज मिले हैं। वहीं, ग्रामीण क्षेत्र में 20 नए मरीज मिले हैं।
विज्ञापन


इनमें चरगांवा पांच, खोराबार तीन, पिपराइच नौ, बांसगांव, कौड़ीराम, गगहा में एक-एक मरीज मिले हैं। इसके अलावा चार मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं। संक्रमितों में रेलवे, मोहद्दीपुर और बशारतपुर के लोग शामिल हैं। सीएमओ डॉक्टर श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमण की रफ्तार कम हुई है। संक्रमितों के संपर्क में आने वाले लोगों की जांच प्रमुखता से की जा रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें