बस्ती जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से एक के बाद को अपनी चपेट में ले रहा है। सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से आई रिपोर्ट 29 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। एक की मौत संक्रमण से होने के कारण मृतकों की संख्या 74 हो गई है। अब तक जिले में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 3773 हो गई है।
हालांकि आठ पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया। इस प्रकार अब तक जिले में कुल 3265 निगेटिव हो चुके हैं। जिले में अब कुल एक्टिव केस 434 हो गए हैं। इसकी पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।
जांच में गैरहाजिर मिले 11 कर्मचारी
बस्ती जिले के सीएचसी और पीएचसी पर कार्यरत 11 कर्मचारी जांच में गैरहाजिर मिले। डीएम आशुतोष निरंजन ने ‘नो वर्क नो पे’ के आधार पर उनका एक दिन का वेतन काटने कि निर्देश दिए हैं। गैरहाजिर स्थाई कर्मचारियों में सीएचसी कुदरहा में यूडीसी अंजू सिंह, विक्रमजोम में एमओ डॉ. विपिन सिंह, गौर में एमओ डॉ. सरदार मेंहदी, यूडीसी महात्म सिंह ड्यूटी स्थल पर अनुपस्थित पाए गए।
संविदा व आउटसोर्सिंग कर्मचारियों में सीएचसी परसरामपुर में स्टाफ नर्स शशि रावत व दिलीप कुमार, गौर में काउंसलर श्वेता, संतोष कुमार व ममता गुप्ता, कुदरहा में स्टाफ नर्स दिनेश यादव, साऊंघाट में डॉ. माधवी सिंह ड्यूटी स्थल पर मौजूद नहीं मिलीं।