बस्ती जिले में लगातार कोरोना मरीजों की बढ़ रही है। सोमवार को बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर से आई जांच रिपोर्ट में एक बंदी सहित कुल 29 नए पॉजिटिव केस मिले हैं।
विज्ञापन
संक्रमण के कारण ओपेक चिकित्सालय कैली में एक संक्रमित की मौत हो गई है, जिसमें चलते मृतकों की संख्या 76 पहुंच गई है। अब जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 4051 पहुंच गई है। जबकि दस पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।