फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में कोरोना से एक की मौत, 20 नए मिले संक्रमित

Fri, 16 Oct 2020 09:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कुशीनगर में कोरोना संक्रमण की लगातार जांच व बचाव के उपाय पर जोर देने का असर दिखने लगा है। शुक्रवार को भी जिले में केवल 20 संक्रमित मरीज मिले। अब तक जिले में 5133 लोग इस बीमारी की चपेट में आ चुके हैं। इसके अलावा 20 लोग ठीक होकर घर भी लौटे।

विज्ञापन


हालांकि मेडिकल कालेज में भर्ती एक संक्रमित की मौत होने से मौत का आंकड़ा बढ़कर 53 हो गया है। अब तक 4884 लोग इस बीमारी को हरा चुके हैं। जिले में अब संक्रमण की दर चार प्रतिशत से नीचे है जबकि ठीक होने वालों की दर 95 प्रतिशत से ऊपर पहुंच गई है।

जिले में अब तक 164726 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है जिनमें से 5133 लोग संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता के अनुसार शुक्रवार को 1613 लोगों की जांच रिपोर्ट आई। इनमें से 1593 लोग निगेटिव व 20 पॉजिटिव पाए गए। इन नए संक्रमित मरीजों में तमकुही क्षेत्र में दो, फाजिलनगर में नौ, कसया में दो, सुकरौली में एक, पडरौना में दो तथा चार मरीज अन्य क्षेत्रों के हैं। इसके अलावा इलाज के बाद 20 लोग स्वस्थ भी हुए हैं। अब कुल ठीक होने वालों की संख्या 4884 हो गई है।
विज्ञापन


इसके अलावा शुक्रवार को गोरखपुर मेडिकल कालेज में एक संक्रमित की मौत हो गई। पटहेरवा थाना क्षेत्र की एक महिला गंभीर हालत में मेडिकल कालेज में इलाज के लिए भर्ती कराई गई थी। शुक्रवार को उसकी मौत की खबर मिली। महिला का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया।

डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि लगातार जांच व इलाज का अच्छा नतीजा दिख रहा है। जिले में अब कोरोना संक्रमण की दर 3.82 प्रतिशत रही गई है जबकि ठीक होने वालों की दर 95.14 प्रतिशत हो चुकी है। मृत्यु दर भी 1.01 प्रतिशत है। डीएम ने लोगों से अपील की है कि अभी इस बीमारी से सतर्क रहने की जरूरत है। सोशल डिस्टेंसिंग व मास्क का ख्याल जरूर रखें।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें