शहर में 97 नए मरीज मिले हैं। इनमें कैंट थाना क्षेत्र में सर्वाधिक 30 मरीज शामिल हैं। इनके अलावा गोरखनाथ इलाके में 11, कोतवाली आठ, शाहपुर 28, रामगढ़ताल क्षेत्र में आठ, गुलरिहा पांच, राजघाट इलाके में तीन, चिलुआताल क्षेत्र में तीन और तिवारीपुर में एक मरीज मिला है।
ग्रामीण क्षेत्रों में 68 नए मरीज मिले हैं। इनमें बेलघाट, कैंपियरगंज और पाली में एक-एक, बांसगांव, ब्रह्मपुर, गगहा और भटहट में दो-दो, चरगांवा 12, खजनी सात, खोराबार 14, पिपराइच पांच, पिपरौली 10, सजहनवां चार और उरुवा में पांच मरीज मिले हैं। इनके अलावा 19 मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।
मरने वालों में चार गोरखपुर, एक देवरिया के
कोरोना संक्रमण से मरने वालों में चार गोरखपुर तो एक देवरिया के रहने वाले हैं। खजनी के डांगीपार निवासी 60 वर्षीय महिला की मौत बृहस्पतिवार की देर रात बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई। चिलुआताल इलाके के भंडारो निवासी 63 वर्षीय बुजुर्ग की मौत भी बृहस्पतिवार की देर रात हुई। गुलरिहा के भमौर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग और पीपीगंज के आजाद नगर निवासी 69 वर्षीय बुजुर्ग की मौत शुक्रवार की सुबह हुई। देवरिया के रामपुर गनेरिया निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग ने भी शुक्रवार की सुबह दम तोड़ दिया।