अध्यक्ष और मंत्री पद पर विजयी होते ही वरिष्ठ अधिवक्ता भानु प्रताप पांडेय और अनुराग दूबे को उनके समर्थक अधिवक्ताओं ने कंधे पर बिठा लिया। सभी समर्थकों ने दोनों विजेताओं को फूल-माला पहनाते हुए जीत का जश्न मनाया।
अध्यक्ष भानु प्रताप पांडेय ने कहा भरोसा जताने वाले सभी अधिवक्ताओं का धन्यवाद। अपने कार्यकाल के दौरान सभी के हित में अभिलाषी योजनाओं को वास्तविक रूप देकर लागू करवाने का प्रयास करेंगे।
मंत्री अनुराग दूबे ने कहा अधिवक्ता समाज ने सेवा का अवसर प्रदान किया है। बीस वर्षों से प्रैक्टिस कर रहे हैं। मंत्री पद पर चौथी बार प्रत्याशी थे। इस बार जीत मिली है। सभी अधिवक्ताओं का धन्यवाद। कनिष्ठ अधिवक्ताओं की पेंशन योजना का लाभ दिलवाना सुनिश्चित कराया जाएगा।