फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोरखपुर में तीन डॉक्टर समेत मिले 152 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, तीन संक्रमितों ने गंवाई जान

Thu, 15 Oct 2020 10:44 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
कोरोना वायरस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 152 नए मरीज मिले हैं। साथ तीन मरीजों की मौत भी हुई है। संक्रमितों में बीआरडी के दो चिकित्सक और एक निजी डॉक्टर समेत एक साल का मासूम भी शामिल हैं। अब संक्रमितों की कुल संख्या 17615 हो गई है। इनमें 15862 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। मरने वालों की संख्या 286 हो गई है। एक्टिव केस 1467 रह गए हैं।  

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बीआरडी मेडिकल कॉलेज के पांच कर्मी भी पॉजिटिव पाए गए हैं। संक्रमित मिले निजी डॉक्टर शक्तिनगर के रहने वाले हैं। जबकि एक साल का मासूम चरगांवा के एक निजी अस्पताल में संक्रमित मिला है। उसका इलाज भी उसी अस्पताल में चल रहा है।

इसके अलावा बशारतपुर में एक ही परिवार के तीन लोग, गोरखनाथ में एक ही परिवार के दो लोग संक्रमित मिले हैं। सीएमओ डॉ श्रीकांत तिवारी ने बताया कि संक्रमित के परिजनों की जांच कराई जाएगी। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले लोगों की तलाश की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में मिले 80 नए मरीज

शहर में 80 नए मरीज मिले हैं। इनमें शाहपुर थाना क्षेत्र में सर्वाधिक 22 मरीज शामिल हैं। इनके अलावा कैंट में 18, गुलरिहा सात, कोतवाली 16, गोरखनाथ में छह, राजघाट इलाके में पांच, रामगढ़ताल क्षेत्र में चार और तिवारीपुर में दो मरीज मिले हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में 60 नए मरीज मिले हैं। इनमें पाली, कैंपियरगंज, ब्रह्मपुर, गगहा, सरदारनगर में एक-एक, खजनी में दो, पिपराइच और सहजनवां में तीन-तीन, कौड़ीराम, भटहट, खोराबार और पिपरौली में चार-चार, बेलघाट में पांच और चरगांवा में 24 मरीज मिले हैं। इनके अलावा 12 मरीज अलग-अलग थाना क्षेत्रों के हैं।  
 
मरने वालों में दो महिलाएं शामिल
पिछले 24 घंटे में तीन संक्रमितों की मौत बीआरडी मेडिकल कॉलेज में हुई है। इनमें दो बुजुर्ग महिला और एक बुजुर्ग पुरुष शामिल हैं। एक महिला महजरागंज जिले की रहने वाली थीं। जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के छोटे काजीपुर निवासी 70 वर्षीय बुजुर्ग की मौत बुधवार की दोपहर में हुई है। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के भरवलिया निवासी 81 वर्षीय बुजुर्ग की मौत मंगलवार की देर रात हुई है। जबकि महराजगंज जिले के पनियरा थाना क्षेत्र के शुकुल मोहनिया निवासी 54 वर्षीय महिला की मौत मंगलवार की देर रात हुई है।

भाजपा नेता ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया
रामगढ़ ताल थाना क्षेत्र के भरवलिया निवासी 81 वर्षीय जिस महिला की मौत हुई है, उनके बेटे व भाजपा नेता ने स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि मां के संक्रमित मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की कोई भी टीम घर नहीं आई, जबकि उनकी उम्र ज्यादा थी। किसी तरह बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। उन्होंने मामले की लिखित शिकायत सीएम से करने की बात कही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें