कुशीनगर में लगातार बड़ी संख्या में हो रही कोरोना जांच का असर दिखने लगा है। सोमवार को 1619 लोगों की जांच रिपोर्ट में केवल 12 लोग संक्रमित पाए गए। इसके अलावा पहले से एक संक्रमित की रविवार की रात में मेडिकल कालेज में मौत हो गई। जिले में अब कुल संक्रमितों की संख्या 4901 हो गई है जबकि मृतकों की संख्या 48 है। सोमवार को 14 लोग स्वस्थ हुए। अब जिले में एक्टिव मरीजों की संख्या 220 हो गई है।
सीएमओ डॉ. एनपी गुप्ता ने बताया कि सोमवार को आरटीपीसीआर व एंटीजन मिलाकर कुल 2031 लोगों की जांच की गई। शाम तक 1619 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इसमें से 1607 लोग निगेटिव व 12 लोग पॉजिटिव पाए गए। इनमें से कसया क्षेत्र में चार, पडरौना में दो, रामकोला में दो, तमकुही में दो, हाटा में एक व एक मरीज अन्य क्षेत्र का है।
उन्होंने बताया कि अब जिले में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4901 हो गई है। सोमवार को 14 मरीज स्वस्थ होकर घर भी लौटे हैं। अब स्वस्थ होने वाले कुल मरीजों की संख्या 4633 हो गई है।
खड्डा क्षेत्र के एक प्राथमिक विद्यालय में तैनात शिक्षामित्र की कोरोना संक्रमण के चलते मौत हो गई है। इनका मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा था। वहीं रविवार को मौत हो गई। गोरखपुर में इनका अंतिम संस्कार हो गया। जानकारी मिलने पर क्षेत्र के शिक्षकों व शिक्षामित्रों में शोक की लहर है।