फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में कोरोना से एक की मौत, 12 नए मिले पॉजिटिव

Mon, 02 Nov 2020 05:51 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
covid 19 test - फोटो : iStock
विज्ञापन
बस्ती जिले में सोमवार को महर्षि वशिष्ठ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 12 नए पॉजिटिव केस मिले हैं। अब जिले में 4544 संक्रमित मिल चुके हैं। इसमें से स्वस्थ होने के बाद 4226 डिस्चार्ज हो चुके हैं।
विज्ञापन

 
संक्रमण से एक और मौत होने के बाद मृतकों की संख्या 89 हो गई है। 31 पॉजिटिव मरीजों की तीसरी रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब यह संख्या 4226 पहुंच गई है। जिले में अब कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 229 है। यह जानकारी डीएम आशुतोष निरंजन ने दी है।
 
उन्होंने बताया कि प्रशासन को अब भी 889 रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में कुल 122 कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जिसमें सदर तहसील में 73, हर्रैया में 31, भानपुर में 12 व रुधौली में छह कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। डीएम ने अपील की है कि सभी लोग कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए ही घर से निकलें।
विज्ञापन


डीएम आशुतोष निरंजन के अनुसार कोरोना संक्रमितों का इलाज जवाहर लाल नेहरु नवोदय विद्यालय रुधौली, मुंडेरवा सीएचसी, महर्षि मेडिकल कालेज, ओपेक चिकित्सालय कैली, जिला जेल, कृष्णा मिशन अस्पताल व होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।

डीएम ने कहा कि होम आइसोलेशन में मरीजों की देखभाल के लिए शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में चिकित्सकों की टीम लगाई गई जो समय-समय पर मरीजों की जांच आदि करते हैं।

इसके अलावा सार्वजनिक क्षेत्र में कोरोना की जांच के लिए टीम लगाई गई है। पहले दिन ब्यूटी पार्लर उसके बाद मिठाई दुकानों, रेस्टोरेंट होटल आदि में जांच की जा रही है। जांच का यह क्रम लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें