फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती में कोरोना संक्रमित मरीज की मौत, 11 नए मिले पॉजिटिव

Thu, 19 Nov 2020 05:00 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती।
विज्ञापन
covid 19 test - फोटो : iStock
विज्ञापन

बस्ती जिले में हर दिन कोरोना संक्रमण के मरीज आ रहे हैं। गुरुवार को संक्रमण से एक मौत भी हुई है। अब तक संक्रमण से 94 काल के गाल में समा चुके हैं। महर्षि मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 11 नए पॉजिटिव केस मिले हैं।

विज्ञापन


अब जिले में पॉजिटिव मरीजों संख्या 4742 हो गई है। कुल एक्टिव मरीजों की संख्या 102 पहुंच गई है।  गुरुवार को 14 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आई है, जिन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है। अब कुल निगेटिव मरीजों की संख्या 4546 हो गई है। 748 संदिग्धों की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। उक्त की पुष्टि डीएम आशुतोष निरंजन ने की है।

डीएम ने बताया कि 199027 लोगों का सैंपल जांच के लिए भेजा जा चुका है। इसमें 198289 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है। अब तक 193537 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है। जिले में अब केवल 78 कंटेनमेंट जोन रह गए हैं।
विज्ञापन


सदर तहसील में 47, हर्रैया में 26, भानपुर में तीन व रुधौली में दो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। डीएम ने बताया कि जांच का दायरा बढ़ाया जा चुका है। संक्रमितों का इलाज जवाहर लाल नेहरु नवोदय विद्यालय रुधौली, मुंडेरवा सीएचसी, महर्षि मेडिकल कालेज, ओपेक चिकित्सालय कैली, जिला जेल, कृष्णा मिशन अस्पताल व होम आइसोलेशन में किया जा रहा है।

निजी चिकित्सालयों, क्लीनिक व ओपीडी संचालन वाले अस्पतालों को निर्देश दिया गया है कि वे कोरोना लक्षण वाले मरीजों को तत्काल निकट के सीएचसी, पीएचसी पर भेजें।
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें