फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर में 10 पुलिसकर्मियों सहित मिले 39 नए कोरोना पॉजिटिव, एक संक्रमित की हुई मौत

Wed, 05 Aug 2020 05:13 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, सिद्धार्थनगर।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में बुधवार को 10 पुलिस कर्मियों समेत 39 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज करा रहे जिले के निवासी एक व्यक्ति की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई।  

विज्ञापन


बुधवार को गोरखपुर मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में 39 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि होते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सभी को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। जिले में अब तक 931 संक्रमित पाए गए जा चुके हैं। इनमें से 581 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। वहीं 338 लोगों का इलाज चल रहा है और अब तक 13 लोगों की जान गई है।

बता दें कि जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से फैल रहा है। हर दिन बड़ी संख्या में नए मरीज मिल रहे हैं। बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आकड़ों के मुताबिक बांसी तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी एक व्यक्ति की कुछ दिन पहले तबीयत खराब हुई थी। जिला अस्पताल से गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर हुआ था। वहीं सैंपल जांच में कोरोना निगेटिव पाया गया था।
विज्ञापन


इसके बाद घर लौटा और तबीयत खराब हुई तो लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में इलाज शुरू कराया गया, जहां जांच में कोरोना संक्रमित पाया गया ऐसे में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। बढ़नी ब्लॉक के मुडिला में चार, बांसी के उडवलिया और नरकटहा में एक-एक, बर्डपुर क्षेत्र के कपिलवस्तु कोतवाली में छह, इटवा के कठेला में दो, जोगिया के देवरा में दो, खेसरहा के घोसियारी में एक, खुनियांव के धनगढ़वा में एक, लोटन के भरमी में तीन, पुलिस लाइंस में चार, जिला अस्पताल में दो, नौगढ़ में चार, कंदवा बाजार एक, विद्युत वितरण खंड एक, उसका के परसा खुर्द में पांच, मदनपुर में एक व्यक्ति संक्रमित पाए गए हैं।

सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि 39 कोरोना संक्रमित हैं। सभी संक्रमितों को महिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। जबकि एक व्यक्ति की मौत हुई है, उसका लखनऊ में इलाज चल रहा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें