फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महराजगंज में एक कोरोना संक्रमित की हुई मौत, 100 नए कोरोना पॉजिटिव मिले

Sun, 23 Aug 2020 06:05 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, महराजगंज।
विज्ञापन
कोरोना वायरस (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को एक कोरोना पॉजिटिव युवक की मौत हो गई। वहीं 100 लोग पॉजिटिव मिले। जबकि 14 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है। इस तरह अब कुल केस की संख्या बढ़कर 2168 हो गई। कोरोना के सक्रिय केस की संख्या 1413 है। वहीं 732 लोग कोविड अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं। अब तक 23 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है।

विज्ञापन


उप मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आईए अंसारी ने बताया कि रविवार को 100 लोग पॉजिटिव मिले हैं। उसमें बृजमनगंज के 5, धानी के 6, घुघली के 21, लक्ष्मीपुर के 7, महराजगंज के 23, मिठौरा के 1, निचलौल के 7, पनियरा के एक, परतावल के एक, फरेंदा के 7, सिसवा के 17 लोग शामिल हैं। जिले में अब तक 29840 सैंपल की जांच हो चुकी है। होम आइसोलेशन में 698 लोग हैं। कोविड अस्पताल में मरीजों की बेहतर ढंग से देखभाल की जा रही है।

विज्ञापन

गांव-गांव हो रही कोरोना जांच

धानी बाजार-भिटौली। क्षेत्र के ग्राम पंचायत भिसवा में राम जानकी मंदिर के मंडी परिसर में कोरोना जांच हुई। 70 लोगों ने जांच कराई, जिसमें चार लोग संक्रमित मिले। यह जानकारी ग्राम प्रधान नूर आलम ने दी। उन्होंने बताया कि सदर सीएचसी की टीम द्वारा गांव में लोगों की जांच की गई।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धानी की टीम द्वारा धानी बाजार काली मदिंर में नि:शुल्क कोरोना जांच किया गया। 210 लोगों की जांच में पांच पॉजिटिव मिले। डॉ. नीरज सिंह, डॉ. हरिकेश कुमार, एलटी आनंद गुप्ता, अजय कुमार मौर्य आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें