फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर के शख्स की लखनऊ में कोरोना से हुई मौत, एआरटीओ समेत मिले 32 नए मरीज

Sun, 23 Aug 2020 05:52 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, संतकबीरनगर।
विज्ञापन
फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले में एआरटीओ समेत 32 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जबकि लखनऊ के प्राइवेट कोविड अस्पताल में भर्ती एक संक्रमित शख्स की मौत हो गई। 24 घंटे के लिए एआरटीओ कार्यालय सील कर दिया गया। वहीं जिले में अब तक 1762 लोग पॉजिटिव मिल चुके हैं। जबकि 18 संक्रमित की मौत हो चुकी है।   

विज्ञापन


अपर सीएमओ डॉक्टर मोहन झा ने बताया कि औद्योगिक क्षेत्र खलीलाबाद के रहने वाले एक 55 वर्षीय संक्रमित शख्स की लखनऊ के प्राइवेट कोविड अस्पताल में मौत हो गई। शख्स उपचार कराने लखनऊ के एक प्राइवेट अस्पताल में गए थे,जहां जांच में कोरोना पॉजिटिव मिले है। रिपोर्ट आने के बाद 20 अगस्त को उन्हें प्राइवेट कोविड अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान मौत हो गई। कोविड के प्रोटोकाल के अनुसार शव का अंतिम संस्कार हुआ।

अपर सीएमओ ने बताया कि रविवार को 32 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें एआरटीओ समेत तीन कर्मी शामिल है। मगहर चौकी पर तैनात एक पुलिस कर्मी भी पॉजिटिव मिला है। इसके अलावा दो स्वास्थ्य कर्मी भी पॉजिटिव पाए गए है।

विज्ञापन
विज्ञापन

खलीलाबाद ब्लॉक क्षेत्र में 12, बघौली ब्लॉक क्षेत्र में तीन, मेंहदावल ब्लॉक क्षेत्र में दो, हैंसर बाजार ब्लॉक क्षेत्र में छह , सेमरियावा ब्लॉक क्षत्र में एक, बेलहर कला ब्लॉक क्षेत्र में तीन, सांथा ब्लॉक क्षेत्र में एक, नाथनगर ब्लॉक क्षेत्र में दो लोग पॉजिटिव मिले है।  

अन्य जनपद के भी दो लोग पॉजिटिव मिले है। जबकि पूर्व में पॉजिटिव मिले 26 लोग स्वस्थ्य हुए है।अपर सीएमओ ने बताया कि अब तक 1762 लोग पॉजिटिव मिल चुके है। जबकि 18 संक्रमित की मौत हो चुकी है। 250 लोग एक्टिव है। 1494 लोग ठीक हो चुके है। 1550 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।

जबकि 2283 लोगों की रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। एडीएम संजय कुमार पांडेय ने बताया कि एआरटीओ और उनके कार्यालय के दो अन्य कर्मी पॉजिटिव मिले है। एआरटीओ कार्यालय को सैनिटाईज कराने के साथ 24 घंटे के लिए सील करा दिया गया है। मंगलवार को एआरटीओ कार्यालय खुलेगा। फायर विभाग ने कोतवाली खलीलाबाद में पहुंच कर सैनिटाईज किया।   
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें