फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: शादी के तीसरे दिन युवक ने जहर खाकर दी जान, मेंहदी के छूटने से पहले उजड़ गया सुहाग- खुशियां मातम में बदलीं

Wed, 29 Apr 2026 02:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

रविवार को दुल्हन की विदाई के बाद वह ससुराल आई थी। घर में शादी की खुशियां अभी खत्म भी नहीं हुई थीं कि तीसरे दिन यह दुखद घटना हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, परिजन अभी इस संबंध में कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। पड़ोसियों और परिचितों के अनुसार, रुद्र नाथ स्वभाव से बेहद सरल, मिलनसार और व्यावहारिक था।
विज्ञापन
तीन दिन पहले ही शादी हुई थी. पति ने सुसाइड कर लिया. - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहपुर थाना क्षेत्र के पादरी बाजार में शादी के तीसरे दिन युवक के जहरीला पदार्थ खाकर खुदकुशी का मामला सामने आया है। सोमवार की देर रात रुद्र नाथ जायसवाल उर्फ मिंशू (29) ने जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


घटना की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक, पादरी बाजार निवासी रुद्र नाथ जायसवाल उर्फ मिंशू तीन भाइयों और एक बहन में दूसरे नंबर पर था।

परिवार का पादरी बाजार चौराहे पर होटल (भोजनालय) का व्यवसाय है, जिसमें वह पिता और भाइयों के साथ हाथ बंटाता था। बताया जा रहा है कि बीते शनिवार को उसकी शादी बड़े धूमधाम से हुई थी। बरात पादरी बाजार के ईस्टर्नपुर स्थित एक मैरिज हॉल से महराजगंज जिले के नौतनवां गई थी।

रविवार को दुल्हन की विदाई के बाद वह ससुराल आई थी। घर में शादी की खुशियां अभी खत्म भी नहीं हुई थीं कि तीसरे दिन यह दुखद घटना हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। हालांकि, परिजन अभी इस संबंध में कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं। पड़ोसियों और परिचितों के अनुसार, रुद्र नाथ स्वभाव से बेहद सरल, मिलनसार और व्यावहारिक था।
विज्ञापन

व्यापार मंडल ने जताया शोक
घटना से पादरी बाजार के व्यापारियों में भी शोक की लहर है। स्थानीय व्यापार मंडल ने मंगलवार को अपनी दुकानें बंद रखीं। वहीं मंगलवार को लगने वाली साप्ताहिक बाजार भी नहीं लगी। अभी युवक घर के सामने टेंट भी नहीं हटा था, वहीं शादी में मिले कुछ सामान भी बाहर ही पड़े हैं।

सीओ गोरखनाथ रवि सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजन आत्महत्या का कारण नहीं बता सके हैं। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें