वहीं, बाबा मुक्तेश्वर नाथ व मानसरोवर मंदिर के साथ-साथ गोरखनाथ मंदिर में भी श्रद्धालुओं की आस्था देखने को मिल रही है। अपने आस्था के अनुसार श्रद्धालु भगवान शिव को भांग, धतूरा, बेलपत्र, जल, गंगाजल, दूध इत्यादि से शिव का जलाभिषेक कर रहे हैं।
अंधियारी बाग स्थित मानसरोवर मंदिर तथा गोरखनाथ मंदिर सहित गली मोहल्ले के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ की पूजा अर्चना से माहौल भक्ति से सराबोर हो रहा है। हर तरफ भगवान भोलेनाथ के भक्ति गानों की धुन सुनाई दे रही है। शिवालयों के बाहर मेले जैसा माहौल देखने को मिल रहा है।