धनतेरस में खूब हुई धनवर्षा: धनतेरस के दिन सबसे ज्यादा चांदी के सिक्कों की बिक्री हुई। बाजार में 100 मिलीग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के सोने के सिक्के उपलब्ध थे। इसके अलावा लोगों ने हल्के गहने और पूजा के बर्तनों की खरीदारी की। सराफा व्यापारियों के अनुसार करीब 350 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ है।
धनतेरस के शुभ मुहूर्त में गोरखपुरवासियों ने जमकर खरीदारी की। बाजारों में मंगलवार को उम्मीद से ज्यादा धनवर्षा हुई। जानकारों की माने तो इस बार हर सेक्टर मिलाकर करीब 750 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। इससे दुकानदारों-कारोबारियों में भी उत्साह देखने को मिला। ज्वेलरी के अलावा ऑटोमोबाइल सेक्टर में देर रात तक खरीदारी होती रही।
विज्ञापन
दुकानों पर सुबह से ही भीड़ आनी शुरू हो गई। मंगलवार को गोलघर, हिंदी बाजार, आर्यनगर, घंटाघर आदि जगहों पर काफी भीड़ दिखी। शाम के समय बाजार में भीड़ के चलते पैदल चलना दूभर हो गया। सराफा, ऑटोमोबाइल और बर्तन की दुकानों पर सबसे ज्यादा भीड़ रही। मोहद्दीपुर, असुरन, मेडिकल रोड, इंजीनियरिंग कॉलेज इलाके में बाइक, कार से लेकर आभूषणों की दुकानों पर खूब बिक्री हुई।
धनतेरस की खरीदारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
दस हजार बाइक और कार बिकीं
ऑटोमोबाइल कारोबारियों की मानें तो धनतेरस के दिन करीब दस हजार बाइक और कार की बिक्री हुई। कार के लिए लोगों ने पहले ही बुकिंग करा ली थी जिसकी डिलीवरी उन्होंने शुभ मुहूर्त में ली। वहीं, कुछ बाइक की भी बुकिंग पहले से थी लेकिन ज्यादातर ने तुरंत पसंद किया और अपना वाहन खरीदकर ले गए। बुकिंग पर शोरूम की ओर से कई तरह के ऑफर्स भी दिए जा रहे थे।
खूब बिके चांदी के सिक्के
धनतेरस के दिन सबसे ज्यादा चांदी के सिक्कों की बिक्री हुई। बाजार में 100 मिलीग्राम से लेकर 100 ग्राम तक के सोने के सिक्के उपलब्ध थे। इसके अलावा लोगों ने हल्के गहने और पूजा के बर्तनों की खरीदारी की। सराफा व्यापारियों के अनुसार करीब 350 करोड़ रुपये से अधिक का व्यापार हुआ है।
धनतेरस की खरीदारी
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
रेडीमेड कपड़ों की खूब हुई खरीदारी
इलेक्ट्राॅनिक्स सामान के साथ ही रेडीमेड कपड़ों की भी खूब बिक्री हुई। दुकानों पर विभिन्न आकर्षक उपहारों, ऑफर का ग्राहकों ने खूब लाभ उठाया। गोलघर में दुकानों पर धनतेरस की रौनक दिखी। सड़कों पर दोपहिया और चार पहिया गाड़ियों की लाइनें लगी थीं।
हीरे की बिक्री बढ़ी
पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री अच्छी रही। सोने के बढ़ते भाव से लोगों ने हीरे के गहने खरीदने में दिलचस्पी दिखाई। इस बार हीरे की बिक्री 20 से 25 प्रतिशत तक बढ़ी है। इसके अलावा सोने और चांदी के सिक्कों की खूब बिक्री हुई: वैभव सराफ, निदेशक, ऐश्प्रा जेम्स एंड ज्वेल्स
30 फीसदी तक बढ़ा कारोबार
धनतेरस को लेकर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही ग्राहक खरीदारी के लिए निकल गए। देर रात तक शुभ मुहूर्त में आभूषणों की खरीदारी जारी रही। पिछले वर्ष की तुलना में देखा जाए तो इस बार धनतेरस पर 30 फीसदी की अधिक बिक्री हुई है: संजय अग्रवाल, निदेशक, परंपरा जेम्स एंड ज्वेल्स
600 से अधिक कारों की बिक्री
धनतेरस के लिए लोगों ने पहले से ही बुकिंग कराई थी। त्योहार के सीजन को देखते हुए पहले से ही कर ली गई थी। गोरखपुर-बस्ती मंडल मिलाकर करीब 600 गाड़ियां बिकीं। इससे अधिक गाड़ियों की बुकिंग हुई थी। अभी दिवाली तक यह सिलसिला जारी रहेगा: अभिषेक अग्रवाल, निदेशक, ऑर्बिट ऑटोमोबाइल्स
शहर में बिकीं तीन हजार बाइकें
धनतेरस पर ऑटोमोबाइल सेक्टर खूब गुलजार रहा। बाइक लेने वालों की काफी भीड़ रही। हमारे यहां 100 से ज्यादा बाइक की डिलीवरी हुई। दिवाली तक यह सिलसिला जारी रहेगा। शहर में अलग-अलग कंपनियों की ढाई से तीन हजार बाइकें बिकीं: धनांशु मंझानी, निदेशक, साधू मोटर्स