फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: छपरा-गोरखपुर एक्सप्रेस पर पत्थर व बीयर की बोतल फेंकने का आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। सिवान से गोरखपुर आ रही सिवान-गोरखपुर कैंट पैसेंजर पर पत्थर और बोतल फेंकने के आरोपी को जीआरपी ने कैंट स्टेशन परिसर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान पडरौना के पिपरा मजरा बसहिया निवासी मासूम के रूप में हुई है। आरोपी ने स्वीकार किया कि नशे में उसने खाली बोतल और पत्थर फेंका था। पुलिस ने कोर्ट के सामने पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


घटना 30 मार्च की है, जब सिवान-गोरखपुर पैसेंजर पडरौना के बाद कठकुइयां स्टेशन से आगे बढ़ी तो एक जनरल कोच में पत्थर और बोतल फेंका गया, जिससे एक यात्री घायल हो गया। उसके सिर और हाथ में चोटें आई। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।
जीआरपी गोरखपुर के इंस्पेक्टर अनुज सिंह व उनकी टीम ने कैंट स्टेशन के प्लेटफॉर्म पांच से एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। उसका हुलिया यात्री द्वारा बताए गए युवक से मिल रहा था। कड़ाई से पूछताछ में युवक ने बताया कि उसके गांव के सामने से ट्रेन गुजर रही थी। नशे में उसने पत्थर और बोतल फेंकी थी। इस घटना में पडरौना निवासी एक यात्री चोटिल हो गया था। जीआरपी इंस्पेक्टर अनुज सिंह ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें