फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आज और कल भी आंधी-पानी के आसार

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शुक्रवार को सुबह हुई बारिश के कारण दिनभर मौसम सुहाना रहा। शनिवार और रविवार को भी अच्छी बारिश के आसार हैं। इस दौरान 40 से 70 किमी प्रतिघंटा की गति से आंधी आ सकती है। इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
विज्ञापन

गोरखपुर विश्वविद्यालय स्थित वेदर स्टेशन पर शुक्रवार को 15.4 एमएम बारिश रिकॉर्ड की गई है। डीडीयू वेदर स्टेशन के सह समन्वयक डॉ. प्रभुनाथ प्रसाद ने बताया कि तड़के 3:40 से 4:12 बजे तक 3.6 एमएम बारिश दर्ज की गई। उसके बाद सुबह 5:56 से 9:47 बजे के बीच 11.8 एमएम बारिश हुई। सिंघड़िया स्थित मौसम विज्ञान केंद्र पर कुल 7.9 एमएम बारिश दर्ज की गई है।
मध्यम हवाओं के साथ हुई बारिश के कारण पारा भी गिरकर 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया। तापमान अधिकतम 29.6 और न्यूनतम 20.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। करीब 26 दिन बाद पारा 30 डिग्री के नीचे पहुंचा है। इससे पहले तीन मई को अधिकतम तापमान 29.2 डिग्री दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें