फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस्ती: ट्रेन से कटकर बुजुर्ग की मौत, रेलवे ट्रैक पर गए थे शौच करने

Fri, 02 Apr 2021 04:44 PM IST
vivek shukla अमर उजाला नेटवर्क, बस्ती।

सार

  • मुंडेरवा थाने के जगदीशपुर मंझरिया के पास की घटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वोत्तर रेलवे के मुंडेरवा स्टेशन से कुछ दूरी पर शुक्रवार को सुबह जगदीशपुर मंझरिया निवासी 90 वर्षीय बुजुर्ग की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। सुबह अपने घर से नित्य क्रिया के लिए रेलवे ट्रैक की तरफ गया था। लौटकर ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे घटना स्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


जगदीशपुर मंझरिया निवासी रामचेत (90) शुक्रवार की सुबह लगभग साढ़े छ: बजे अपने घर से शौच करने रेलवे ट्रैक की तरफ आए थे। शौच करने के बाद वह वापस आने के लिए रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे।

गेट संख्या 192/बी-2 से ढ़ाई सौ मीटर पश्चिम पोल संख्या 556/00 और 556/2 के बीच डाउन ट्रैक पर पीछे से आ रही, किसी ट्रेन की चपेट में आ गए। सात बजे डाउन ट्रैक से गुजर रही मालगाड़ी के ड्राइवर ने ट्रैक के बगल में शव पड़े होने की सूचना दी।
विज्ञापन


गेट मैन ने स्टेशन को सूचित किया तो स्टेशन मास्टर ने मुड़ेरवा पुलिस को मेमो भेजकर अवगत करा दिया। मेमो मिलने के बाद मुंडेरवा पुलिस के उपनिरीक्षक दिलीप कुमार सोनी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना स्थल पर मौजूद दिवंगत के पौत्र दुर्गेश कुमार गुप्त ने बताया कि बाबा को कान से कम सुनाई देता था। जिससे वह ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाए होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें