फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संतकबीरनगर: खपरैल का मकान गिरने से दबकर पति की मौत, पत्नी घायल

Sun, 02 Aug 2020 05:15 PM IST
vivek shukla संवाद एजेंसी, संतकबीरनगर।

सार

नायब तहसीलदार और हल्का लेखपाल ने पहुंच कर जुटाई जानकारी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा
 
विज्ञापन
मृतक बुजुर्ग। (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के संतकबीरनगर जिले के बेलहर क्षेत्र के मुड़िलाकला गांव में शनिवार की रात खपरैल का मकान गिर जाने से मलबे के नीचे दबकर बुजुर्ग की मौत हो गई, वहीं उसकी पत्नी घायल हो गई। घटना के बाद आस-पास के ग्रामीण मौके पर जुट गए। बाद में पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। रविवार को पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


बेलहर क्षेत्र के मुड़िलाकला गांव निवासी रामलखन (75) पुत्र बद्री चौरसिया अपनी 70 वर्षीय पत्नी अताई देवी के साथ खपरैल के मकान में रहते थे। शनिवार की रात अचानक खपरैल का मकान गिर गया। मलबे के नीचे सोए बुजुर्ग दंपती दब गए। 

हादसे में पति रामलखन चौरसिया की मौत हो गई। जबकि पत्नी अताई देवी गंभीर रुप से घायल हो गई। पीड़ित बेटे सुखई ने बताया की गांव के उत्तर दिशा में उसका खपरैल का मकान हैं, जहां उसके बुजुर्ग मां- बाप रहते थे। रात में अचानक खपरैल का मकान गिर जाने से पिता की मलबे के नीचे दबकर मौत हो गई। जबकि मां घायल हो गई।
विज्ञापन


घटना की जानकारी होने पर गांव के तमाम लोग पहुंच गए। मां को निकट के अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। एसओ प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि वृद्घ के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

इधर सूचना पर रविवार को नायब तहसीलदार वाचस्पति सिंह और लेखपाल घनश्याम भी मौके पर पहुंच कर पीड़ित परिजनों से घटना की जानकारी जुटाई। नायब तहसीलदार ने पीड़ित परिजनों को आर्थिक मदद दिलाए जाने के लिए प्रशासन को रिपोर्ट सौंपने की बात बताई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें