फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में मृतक निकला कोरोना पॉजिटिव, मुंबई से लौटा था बुजुर्ग

Mon, 18 May 2020 11:55 AM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, कुशीनगर।

सार

  • रविवार को सैंपल लेने के 10 मिनट बाद आईसोलेशन सेंटर में हुई थी मौत
  • रिपोर्ट के इंतजार में रोका गया था शव का अंतिम संस्कार
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुशीनगर जिले के मृतक बुजुर्ग की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। मृतक वृद्ध हाटा क्षेत्र के पड़री गांव का रहने वाला था। रविवार को आईसोलेशन सेंटर में उसकी मौत हो गई थी। इस दौरान प्रशासन द्वारा रिपोर्ट के इंतजार में शव के अंतिम संस्कार करने पर रोक लगाया गया था।

विज्ञापन


डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने बताया कि मृतक का शुगर लेवल 499 और बीपी भी हाई था। रविवार को सैंपल लेने के 10 मिनट बाद उसकी मौत हो गई थी। देर रात उसकी रिपोर्ट पॉजीटिव आई। उसके लड़के को क्वारंटीन कर उसका सैंपल भी जांच के लिए भेजा जा रहा है। गांव को हॉटस्पॉट घोषित कर गांव में बैरिकेडिंग और सैनिटाइजेशन कराया जाएगा। मृतक बुजुर्ग मुंबई से लौटा था।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें