फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्धावस्था पेंशन: यूपी में 1.42 लाख अपात्र, फैमिली आईडी से खुला फर्जीवाड़ा; खातों की जांच शुरू

Sat, 28 Nov 2026 02:54 PM IST
अनुराग रंजन नीलांबुज मिश्र, गोरखपुर

सार

उत्तर प्रदेश में वृद्धावस्था पेंशन योजना में फैमिली आईडी, फार्मर रजिस्ट्री और आधार के जरिये सत्यापन में कई लाभार्थियों की आय, संपत्ति और अन्य पात्रता संबंधी गड़बड़ियां सामने आई हैं। करीब 1.41 लाख मामलों की जांच अभी जारी है। अपात्रों की पेंशन रोकने और खातों की जांच की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
यूपी में वृद्धावस्था पेंशन में 1.42 लाख अपात्र ले रहे थे लाभ - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वृद्धावस्था पेंशन में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। प्रदेशभर में 4.93 लाख संदिग्धों की जांच में 1.42 लाख लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं। ये अच्छी खेती और पारिवारिक स्थिति के बावजूद पेंशन ले रहे थे। प्रदेश में सोनभद्र जिले में सर्वाधिक 9,618 और गोरखपुर मंडल के कुशीनगर में सबसे ज्यादा 6,785 अपात्र मिले हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

यूपी में 60 वर्ष से अधिक उम्र के ग्रामीण क्षेत्र के 46,080 रुपये और शहरी क्षेत्र के 56,460 रुपये वार्षिक आय वालों को एक हजार रुपये प्रति माह पेंशन मिलती है। शासन स्तर पर विभागीय सॉफ्टवेयर की मदद से 4.93 लाख संदिग्ध लाभार्थी चिह्नित किए गए थे। इसके बाद समाज कल्याण निदेशालय ने इनकी पेंशन पर रोक लगा दी और सत्यापन शुरू कराया। फैमिली आईडी, फार्मर रजिस्ट्री और आधार नंबर के सत्यापन में गड़बड़ी सामने आने लगी। सख्त निगरानी सिस्टम के बावजूद बड़ी संख्या में लोग पात्रता की शर्तों को दरकिनार करते हुए पेंशन का लाभ लेते पाए गए हैं। प्रदेश में करीब 1.41 लाख लाभार्थियों की जांच अभी जारी है।

कृषि योजनाओं के लाभ के लिए अनिवार्य की गई फार्मर रजिस्ट्री

दरअसल, इस वर्ष अधिकतर कृषि योजनाओं के लाभ के लिए फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य कर दी गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अभियान चलाकर फैमिली आईडी बनवाने पर जोर दिया गया। इन योजनाओं में आधार नंबर लगाया जाना था। वृद्धावस्था पेंशन का लाभ लेने वालों ने भी फार्मर रजिस्ट्री कराई और फैमिली आईडी में भी उनके नाम जोड़े गए।

इसके बाद शासन की जांच में 4.93 लाख ऐसे लोग मिले जो पेंशन की शर्तों को पूरा नहीं कर रहे थे। पता चला कि फैमिली आईडी में आधार के मुकाबले उम्र कम है और परिवार की आय के अच्छे संसाधन भी हैं। परिवार के सदस्य आईटीआर फाइल करते हैं जबकि पेंशन के लिए लाभार्थी को बेहद कम आय वाला बताया गया था। वहीं फार्मर रजिस्ट्री से तमाम लाभार्थियों के पास अच्छी खेती की भी पुष्टि हो चुकी है। 

स्थानीय जांच में पात्र पाए गए थे ये लाभार्थी

पेंशन का लाभ ले रहे ये अपात्र स्थानीय स्तर पर जांच-पड़ताल में पात्र बताए गए थे। उसके बाद ही इनके खाते में पेंशन आ रही थी। कुशीनगर के डीएम संजय चौहान ने बताया कि शासन स्तर से मिली 16,700 लोगों की सूची का समाज कल्याण विभाग से सत्यापन कराए जाने पर 6,785 लोग अपात्र पाए गए हैं। 9,915 लाभार्थियों का सत्यापन बाकी है। रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी। आगे जैसा निर्देश मिलेगा उसके हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

मंडलवार मिले संदिग्ध 

मंडल

जिला

संदिग्ध लाभार्थियों की संख्या

गोरखपुर मंडल

कुशीनगर

16,700

 

महराजगंज

10,563

 

देवरिया

8,255

 

गोरखपुर

6,422

बस्ती मंडल

बस्ती

13,662

 

संतकबीरनगर

6,995

 

सिद्धार्थनगर

5,911

देवीपाटन मंडल

गोंडा

14,591

 

बहराइच

5,786

 

बलरामपुर

2,439

 

श्रावस्ती

1,008

आजमगढ़ मंडल

आजमगढ़

13,620

 

बलिया

11,505

 

मऊ

3,846


वृद्धावस्था पेंशन के लाभार्थियों का सभी जिलों में सत्यापन कराया जा रहा है। अपात्र पाए जा रहे लोगों का खाता ब्लॉक कराया जा । - इंद्र विक्रम सिंह, मंडलायुक्त गोरखपुर

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें