फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: ऑयल के थोक व्यापारियों 4.31 करोड़ का सामान लेकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
केके ट्रेडर्स फर्म के कुलदीप,मनोज और मोनू पर व्यापारियों ने कराया केस
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। तीन जालसाज, शहर में ऑयल का थोक कारोबार करने वाली चार फर्मोँ का 4.31 करोड़ रुपये का समान लेकर फरार हो गए। जालसाजों ने की तरफ से थोक व्यापारियों को चेक दिया था, जो बाउंस हो गया। व्यापारियों ने जानकारी जुटाई तो पता चला कि जिस पते और दुकान के नाम पर सामान लिया गया है, वहां खाली कमरे हैं। साथ ही जिसे गोदाम दर्शाया गया है, उसका कोई एग्रीमेंट नहीं है। व्यापारियों ने इस मामले में कोतवाली थाने में जालसाजी और अमानत में खयानत की धारा में केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पैकट बंद ऑयल के थोक विक्रेता नंदलाल रामरायका की तरफ से पुलिस को दी गई तहरीर में बताया गया कि विजय चौराहा अलीनगर रोड निवासी केके ट्रेडस के कुलदीप कुमार, मनोज कुमार और मोनू ऑयल का कारोबार करते हैं। तीनों ने 16 अक्टूबर 2022 को ऑयल का आर्डर दिया था। ऑर्डर पूरा करने के लिए साकम्भरी ट्रेडर्स, गोरक्ष कच्छी घानी मस्टर्ड ऑयल, रमेश ट्रेडस, बाबा इंटरप्राइजेज आदि की मदद ली गई। आरोपियों ने इन फर्मों को कुल 4.31 करोड़ चेक दिया। सभी का चेक बाउंस हो गया। उनका एकाउंट पंजाब एंड सिंध बैंक, बशारतपुर शाखा में है। चेक डालने के बाद पता चला कि खाते में रुपये नहीं हैं। पीड़ित व्यापारी आरोपियों की दुकान पर गए, जहां ताला बंद मिला। पता चला कि मॉल और रुपये लेकर केके ट्रेडर्स और उससे जुड़े कुलदीप, मनोज और मोनू रातोरात फरार हो गए। नंदलाल रामरायका की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें