गोरखपुर। गोरखपुर जंक्शन के गुड्स लाइन में ओएचई (ओवर हेड इक्यूपमेंट) के टूट जाने से मालगाड़ियों का संचलन करीब सवा घंटे तक ठप रहा। इस दौरान तीन मालगाड़ियां अलग-अलग स्टेशनों पर रोक दी गई। एक घंटे की मशक्कत के बाद दोबारा से ओएचई तार जोड़ा जा सका। उसके बाद मालगाड़ियों का संचलन शुरू हो सका।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह 6.50 बजे गोरखपुर जंक्शन के गुड्स लाइन नंबर आठ पर ओएचई तार के टूटने की जानकारी होते तीन मालगाड़ी नकहा और कैंट में रोक दी गई। सूचना मिलते ही बिजली निगम के कर्मचारी और अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
करीब एक घंटे तक ओएचई वैन से रिपेयरिंग का काम चला। काम पूरा होने तक तक लाइन नंबर 11 पर भी ट्रेनों का संचलन ठप रहा। आठ बजे काम पूरा होने के बाद संचलन दोबारा बहाल हो सका।