फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नवरात्र में महिला सुरक्षा का संदेश लेकर सड़क पर उतरे अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। शारदीय नवरात्र के अवसर पर रविवार को मिशन शक्ति अभियान फेज-6 के तहत कोतवाली क्षेत्र में जागरूकता रैली और पैदल मार्च निकाला गया। इसमें डीआईजी रेंज डॉ. एस चनप्पा, डीएम दीपक मीणा और एसएसपी डॉ. कौस्तुभ शामिल हुए। इस दौरान महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन का संदेश दिया गया। साथ ही आमजन को महिला सुरक्षा से जुड़ी हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

पैदल मार्च के दौरान अधिकारियों ने लोगों को महिलाओं और बालिकाओं के अधिकारों के प्रति जागरूक किया। उन्हें किसी भी आपात स्थिति में पुलिस की मदद लेने और संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया। नवरात्र में दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन को देखते हुए अधिकारियों ने विसर्जन मार्गों और पूजा पंडालों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान व्यवस्थाओं का जायजा लेकर सामने आई समस्याओं के निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।
त्योहार के दौरान सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने पर भी जोर दिया गया। इस मौके पर सीओ कोतवाली ओंकार दत्त तिवारी, कोतवाली प्रभारी, राजघाट थानाध्यक्ष और राजघाट, कोतवाली व तिवारीपुर थानों की मिशन शक्ति टीम के सदस्य समेत अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें