फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रतिमा विसर्जन के लिए अधिकारियों की लगी ड्यूटी

Wed, 11 Nov 2026 02:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन अपर नगर आयुक्त व जलकल महाप्रबंधक की निगरानी में शुरू हुआ विसर्जन
विज्ञापन




गोरखपुर। दिवाली के बाद मां लक्ष्मी और गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन मंगलवार से शुरू हो गया। नगर निगम ने 10 से 12 नवंबर तक प्रतिमा विसर्जन के लिए शहर में तीन कृत्रिम तालाब बनाए हैं। तीन अपर नगर आयुक्त व जलकल महाप्रबंधक की निगरानी में विसर्जन शुरू हुआ।
राजघाट (एकला बांध), डोमिनगढ़ और महेसरा पुल के पास होने वाले विसर्जन को लेकर नगर निगम ने प्रत्येक स्थल पर प्रभारी अधिकारी के साथ कर्मचारियों की टीम तैनात की है। सफाई, पेयजल, जल निकासी, सड़क, पथ प्रकाश और अन्य व्यवस्था की जिम्मेदारी संबंधित टीमों को दी गई है।
विज्ञापन

एकला बांध स्थित राजघाट पर सहायक नगर आयुक्त तपन कुमार मिश्रा, अधिशासी अभियंता अशोक कुमार भाटी और जोनल अधिकारी जोन-2 ओपी यादव को प्रभारी बनाया गया है। इनके साथ शैलेश कुमार, रंजीत कुमार व दीपक शाह, धीरज वर्मा, शिवांश श्रीवास्तव, दिनेश कुमार बिरौनिया, आनंद कुमार और सुनील सिंह की ड्यूटी लगाई गई है।
अपर नगर आयुक्त गौरव रंजन श्रीवास्तव और प्रमोद कुमार पर्यवेक्षण करेंगे। डोमिनगढ़ में सहायक नगर आयुक्त सुरेंद्र प्रताप और अधिशासी अभियंता अमरनाथ प्रभारी होंगे। उनके साथ मुरलीधर, सूर्यसेन मल्ल, संतराम त्रिपाठी और राम विजय पाल तैनात रहेंगे। अपर नगर आयुक्त अतुल कुमार व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन

महेसरा पुल के पास जोनल अधिकारी जोन-4 संतोष गुप्ता को प्रभारी बनाया गया है। उनके साथ अतुल कुमार, प्रमोद सिंह, जय प्रकाश कुशवाहा, श्रवण कुमार सोनकर की ड्यूटी लगाई गई है। जलकल महाप्रबंधक रघुवेंद्र कुमार पर्यवेक्षण करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें