फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरबीएसके का ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
आरबीएसके का ऑफिशियल व्हाट्सएप ग्रुप बंद
विज्ञापन

देवरिया। एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद की ओर से स्वास्थ्य विभाग के आफिशियल ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट होने के बाद ग्रुप ही बंद कर दिया गया है। इससे जुड़े सभी सदस्यों को रिमूव कर दिया गया है। सोमवार को वर्चुअल मीटिंग तो हुई, लेकिन इसके लिए सभी को अलग-अलग लिंक डालना पड़ा।
स्वास्थ्य विभाग में सूचनाओं के आदान-प्रदान एवं अन्य जानकारियों के लिए व्हाट्सएप पर आरबीएसके आफिशियल ग्रुप देवरिया बनाया गया था। आठ दिसंबर की रात नौ बजे एसीएमओ डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने इस ग्रुप में अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया। इसे लेकर महकमे में खलबली मच गई। कई लोगों ने ग्रुप से खुद को बाहर कर दिया। ग्रुप के एक अन्य एडमिन राकेश कुशवाहा ने भी 35 से अधिक लोगों को रिमूव कर दिया। उधर, अमर उजाला में इस मामले का खुलासा होने के बाद एडमिन ने सभी सदस्यों को रिमूव कर ग्रुप का अस्तित्व ही समाप्त कर दिया। इस मामले पर एसीएमओ डॉ. आरके प्रसाद का कहना है कि छोटी सी चूक इतना बड़ा मुद्दा बन जाएगी, ऐसा मैंने सोचा भी नहीं था। इस बारे में सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय का कहना है कि डॉ. राजेंद्र प्रसाद का स्पष्टीकरण अभी नहीं मिला है। उनसे वार्ता के बाद ही मैं स्पष्ट तौर पर कुछ भी बता पाऊंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग में यह कोई नया मामला नहीं है। इसके पूर्व भी एनएचएम ग्रुप पर एक लिपिक ने 20 से अधिक अश्लील वीडियो पोस्ट कर दिया था। बाद में जांच हुई तो पता लगा कि लिपिक के पुत्र की गलती से ऐसा हुआ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें