फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें अधिकारी : जनक नंदिनी

Thu, 17 Oct 2024 04:38 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
महराजगंज। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य जनक नंदिनी ने बुधवार को विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई की। जन सुनवाई में महिलाओं ने घरेलू हिंसा, उत्पीड़न, वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और जमीनी विवाद से जुड़े मामले उठाई। महिला आयोग की सदस्य ने समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महिला जनसुनवाई में पीड़ित धनहा बजौली की शकुंतला देवी ने बताया कि उनकी शादी के पांच साल हुए हैं। शादी के पहले से दिव्यांग हैं। शादी के समय पति को दिव्यांगता से कोई परेशानी नहीं था। बाद में पति ने ताना देकर मारते पीटते हुए घर से निकाल दिया। वह पिछले चार साल से मायके में रह रही है। पति बाहर रहता है। कई बार थाने जा चुकी हूं, लेकिन पति के खिलाफ पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
जनसुनवाई में नाथपुर टोला निवासी शांति देवी ने बताया कि वृद्धावस्था पेंशन पिछले एक साल से नहीं आ रहा है। इसके लिए कई बार ब्लाॅक पर जा चुकी हूं, लेकिन कोई नहीं बताता की क्यों नहीं पेंशन आ रहा है।
विज्ञापन

बागापार निवासी गीता देवी का कहना था कि वह बीमार रहती हैं। इलाज का खर्चा नहीं उठा पाती हैं। वह पिछड़ी जाति की हैं। कमाई का कोई साधन नहीं है। घर की माली हालत खराब है। आयुष्मान कार्ड के लिए स्वास्थ्य विभाग गई थी, लेकिन आयुष्मान कार्ड नहीं बनाया जा रहा है। इलाज के लिए आयुष्मान कार्ड की जरूरत है। सिसवा ब्लाॅक निवासी विधवा चंद्रावती ने जनसुनवाई में महिला आयोग की सदस्य को बताया कि पिछले दो साल से उनके खाते में विधवा पेंशन की राशि नहीं आ रहा है। मैं कार्यालय जाने पर बताया जाता है कि सही हो गया है पेंशन खाते में पहुंचेगा लेकिन खाते में पेंशन नहीं पहुंच रहा है।

वन स्टॉप सेंटर में आवासित पीड़िताओं से मुलाकात की
महराजगंज। महिला कल्याण से संबंधित विभिन्न योजनों के क्रियान्वयन को धरातल पर सुनिश्चित करने के लिए सदस्य उप्र राज्य महिला आयोग जनक नंदिनी ने जनपद का भ्रमण किया। जनसुनवाई में विभिन्न क्षेत्रों से कुल 30 मामले समक्ष प्रस्तुत हुए, जिनमें से 13 मामलों का निस्तारण मौके पर ही किया गया। जनसुनवाई में ज्यादातर मामले घरेलू उत्पीड़न, विधवा पेंशन, पारिवारिक लाभ योजना, आयुष्मान कार्ड, राशनकार्ड आदि से संबंधित रहे। वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया और वहां आवासित पीड़िताओं से मुलाकात की। वन स्टॉप सेंटर पर कुल 09 पीड़िताएं आवासित थीं। निरीक्षण के दौरान सदस्य ने पीड़िताओं की समस्याओं को सुना और उनके निराकरण का आश्वासन दिया। जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान महिलाओं से बातचीत की। जिला कारागार के निरीक्षण के दौरान महिला बंदियों ने बातचीत की। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी शांत प्रकाश श्रीवास्तव, एसीएमओ डॉ राकेश कुमार, सीओ सदर आभा सिंह, समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी दुर्गेश कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें