बस्ती। कलक्ट्रेट सभागार में आईजीआरएस प्रकरणों की समीक्षा में डीएम रवीश गुप्ता ने विभागाध्यक्षों को अपनी देखरेख में फीडिंग कराने के लिए कहा। जिन विभागों की श्रेणी ए है, वे ए प्लस में आने का प्रयास करें और ए प्लस वाले स्थिति को बनाए रखें।
आईजीआरएस संदर्भाें के निस्तारण के दौरान डिफाल्टर व असंतुष्टि पर विशेष ध्यान दिया जाए। शिकायतों का निस्तारण इस तरह से किया जाए कि असंतुष्ट श्रेणी के संदर्भाें की संख्या कम से कम रहे। उन्होंने ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आईजीआरएस के तहत प्राप्त होने वाले संदर्भ को समयबद्धता के साथ निस्तारित करें।
जिससे कोई भी प्रकरण डिफाल्टर की श्रेणी में न रहे। यदि डिफाल्टर की श्रेणी में कोई प्रकरण पाया जाए तो संबंधित अधिकारी, कर्मचारी से स्पष्टीकरण तलब किया जाए। डीएम ने सड़क सुरक्षा समिति के बैठक की भी समीक्षा की। एनएचएआई को निर्देशित किया कि अमहट पर टूटी रेलिंग को एक सप्ताह के भीतर ठीक कराना सुनिश्चित करें। इसके अलावा अवैध कट बंद कराए जाए। सर्विस लेन की जर्जर सड़कों को ठीक कराया जाए। निर्देश दिया कि हाईवे के किनारे बेतरतीब ढंग से वाहन न खड़े होने पाए। उन्होंने विद्युत विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बिजली के खंभों पर रेडियम लगाया जाए।ज