फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: आजमगढ़-जौनपुर के 4 पशु तस्करों पर लगा गैंगस्टर, लंबे समय से हैं 'वांटेड'

Tue, 08 Apr 2025 12:37 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

गिरोह का सरगना आजाद पर एम्स में दो, बड़हलगंज में दो और अहिरौली थाना में छह मुकदमें दर्ज है।
इसके सदस्य सोनू पर बड़हलगंज में दो, जुनैद पर सहजनवां थाना में चार और बड़हलगंज में दो और रोहित यादव पर बड़हलगंज में तीन, देवरिया के बरहज थाने में दो समेत जिले के विभिन्न थानाओं में केस दर्ज है।
विज्ञापन
Fir demo - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोतवाली पुलिस ने सोमवार को चार पशु तस्करों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज किया हैं। जिलाधिकारी के अनुमोदन पर पुलिस ने आजमगढ़ के आलमपुर थाना अहिरौला के आजाद, सोनू, जुनैद और जौनपुर के सुल्तानपुर थाना सरपतहा के रोहित यादव पर कार्रवाई की है। गिरोह का सरगना आजाद पर एम्स में दो, बड़हलगंज में दो और अहिरौली थाना में छह मुकदमें दर्ज है।
विज्ञापन


इसके सदस्य सोनू पर बड़हलगंज में दो, जुनैद पर सहजनवां थाना में चार और बड़हलगंज में दो और रोहित यादव पर बड़हलगंज में तीन, देवरिया के बरहज थाने में दो, संतकबीरनगर के कोतवाली थाने में दो, गाेंडा के तरबगंज थाने में एक, जौनपुर सरपतहा में तीन मुकदमें दर्ज हैं।

आजाद अपने गिरोह के सदस्यों के साथ अलग-अलग थाना क्षेत्र में पशुओं की चोरी कर उनकी तस्करी करता था। काफी दिनों से पुलिस उसकी तलाश कर रही हैं। गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई करने के बाद बड़हलगंज की पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए आजमगढ़ में उसके ठिकानों पर दबिश दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें