फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कौवाबाग अंडरपास: अधिकारियों ने देखी बारिश के बाद टूटी सड़क, ठेकेदार को किया तलब

Fri, 28 Feb 2020 10:55 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर
विज्ञापन
उखड़ी हुई सड़क। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कौवाबाग अंडरपास के उत्तरी छोर पर बारिश के बाद उखड़ी सड़क की मरम्मत होगी और उसपर जीरो साइज की गिट्टी की एक और परत बिछाकर सड़क को पुख्ता किया जाएगा। रेलवे अधिकारियों ने बुधवार को सड़क का निरीक्षण किया और ठेकेदार को तलब कर सड़क बनाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन


लगभग सप्ताह भर पहले बनकर तैयार हुई कौवाबाग अंडरपास की सड़क सोमवार को हुई बारिश नहीं झेल सकी। उत्तरी छोर पर सड़क करीब 50 मीटर तक उखड़ गई। दरअसल अंडरपास को चालू करने की जल्दबाजी में आधा-पौना काम कर ही इसे आमजन के लिए खोल दिया। अब बारिश के बाद बिछिया के तरफ की सड़क बदहाल हो गई है। बृहस्पतिवार की रात में उधर से आने वाले कई लोग बाइक लेकर फिसलकर गिर गए। गनीमत रही कि किसी को ज्यादा चोट नहीं आई।

स्पीड ब्रेकर की मांग
पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के पदाधिकारियों ने अंडरपास से पहले दोनों तरफ स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की। प्रवक्ता एके सिंह एवं महामंत्री विनोद कुमार राय ने कहा कि अंडरपास की ओर चार पहिया वाहन बहुत तेजी से चल रहे हैं। कभी भी दुर्घटना हो सकती है। दोनों छोर पर स्पीड ब्रेकर बनाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

शेड व पेटिंग का काम हुआ तेज

अंडरपास के उत्तरी छोर पर शेड लगाने का कार्य तेज कर दिया गया है। आधे से ज्यादा हिस्से में ऊपरी सतह पर शेड लगा दिया गया है। वहीं पेंटिंग का काम भी अंतिम चरण में है। सोमवार की रात हुई तेज बारिश से अंडरपास में जल भराव हो गया था। 

जिस दिन अच्छी धूप निकलेगी, सड़क को ठीक किया जाएगा। जीरो साइज की गिट्टी की परत बिछाई जाएगी। ठेकेदार को बुलाकर निर्देश दिया गया है।  
- आशुतोष शुक्ला, डिप्टी चीफ इंजीनियर निर्माण
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें