फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब कोर्ट में सुनवाई के समय मौजूद रहें सिर्फ अफसर और अधिवक्ता, जानें क्यों लिया गया ये फैसला

Tue, 17 Mar 2020 10:36 AM IST
vivek shukla डिजिटल न्यूज डेस्क, गोरखपुर।

सार

  • अधिवक्ताओं की अपील पर डीएम ने जारी किया आदेश
  • कलेक्ट्रेट की भी होगी नियमित सफाई, दवाओं का छिड़काव होगा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कुछ दिनों तक अब डीएम, एडीएम और एसडीएम आदि प्रशासनिक अफसरों की कोर्ट में ज्यादा चहल-पहल नहीं दिखेगी। मामलों की सुनवाई के दौरान सिर्फ संबंधित अफसर और वाद से जुड़े दोनों पक्षों के अधिवक्ता मौजूद रहेंगे। बाकी किसी को कोर्ट में ठहरने नहीं दिया जाएगा।

विज्ञापन


इसे लेकर कोई नया शासनादेश नहीं जारी हुआ है बल्कि  कोरोना वायरस से बचाव के लिए जिला प्रशासन और अधिवक्ताओं की आपसी सहमति से यह निर्णय लिया गया है। इस संबंध में डीएम के. विजयेंद्र पांडियन की तरफ से सभी एडीएम, एसडीएम, तहसीलदार, नायब तहसीलदार और चकबंदी से जुड़े अफसरों को सोमवार को निर्देश जारी कर दिए गए।

कलेक्ट्रेट अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को डीएम से मुलाकात कर अपील की कि कोरोना के मद्देनजर यह सुनिश्चित किया जाए कि कोर्ट में ज्यादा भीड़ न लगने पाए। डायस पर संबंधित अफसर के अलावा नीचे सिर्फ केस से संबंधित दोनों पक्षों के अधिवक्ता मौजूद रहें।
विज्ञापन


डीएम ने इस पहल की सराहना करते हुए तत्काल इस संबंध में सभी संबंधित अफसरों को निर्देश दिया। डीएम ने पूरे कलेक्ट्रेट परिसर, कोर्ट की रोजाना दो बार सफाई और दवाओं के छिड़काव का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें