- ओडीओसी होगा प्रमुख आकर्षण, लगेंगे लगभग 150 स्टाल
- दो दिवसीय आयोजन में औद्योगिक गोष्ठी रखने की मांग
गोरखपुर। गोरखपुर औद्योगिक विकास प्राधिकरण (गीडा) का स्थापना दिवस 30 नवंबर को मनाया जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उपस्थित रहेंगे। यह आयोजन दो दिनों का होगा, जिसकी तैयारियों को लेकर गीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी, विशाल कुमार की अध्यक्षता में बैठक हुई।
बैठक में स्थापना दिवस के अवसर पर होने वाले कार्यक्रम के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विचार किया गया। ''वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट'' (ओडीओसी) का स्टाल प्रमुख आकर्षण में शामिल होगा। लगभग 150 स्टालों पर विभिन्न उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। स्थापना दिवस पर बड़े पैमाने पर क्रेता-विक्रेता सम्मेलन (बायर-सेलर मीट) आयोजित किया जाएगा। चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज की तरफ से इस आयोजन में औद्योगिक गोष्ठी रखने की मांग की गई है।
बैठक में चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष आरएन सिंह, उपाध्यक्ष प्रवीण मोदी, महासचिव आकाश जालान, दीपक कारीवाल, मंडल अध्यक्ष, लघु उद्योग भारती आदि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को भव्य और उपयोगी बनाने का प्रयास किया जाएगा। आयोजन की सफलता के लिए बड़े पैमाने पर प्रचार - प्रसार भी होगा।
आरएन सिंह, अध्यक्ष, चैंबर ऑफ इंडस्ट्रीज