गोरखपुर। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) गोरखपुर शाखा की जनरल बॉडी मीटिंग में सह सतत चिकित्सा शिक्षा कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम का विषय मोटापा एवं मधुमेह का प्रबंधन व उपचार रहा। कार्यक्रम के मॉडरेटर डॉ. ओंकार नाथ राय ने संबोधन में कहा कि मोटापा और मधुमेह तेजी से बढ़ती जीवनशैली से जुड़ी बीमारियां हैं। इनकी रोकथाम जागरूकता, संतुलित आहार और नियमित व्यायाम से संभव है।
बैठक में गोरखपुर आईएमए के सचिव डॉ. वाई सिंह को प्रदेश आईएमए का सह सचिव बनाए जाने पर सम्मानित किया गया। डॉ. राजकिशोर सिंह ने केस डिस्कशन के माध्यम से मोटापे से संबंधित मधुमेह की जटिलताओं और प्रारंभिक जांच और समय रहते उपचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
इस अवसर पर डॉ. अमरेश सिंह, डॉ. दिनेश चंद्र, डॉ. एपी गुप्ता, डॉ. प्रतिभा गुप्ता, डॉ. नरेंद्र देव, डॉ. गगन गुप्ता, डॉ. बबीता शुक्ला, डॉ. देवेंद्र भागवानी, डॉ. शैलेश मौर्य सहित आईएमए के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।