गोरखपुर। महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय गोरखपुर (एमजीयूजी) के गुरु गोरक्षनाथ इंस्टिट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज एवं अस्पताल में बीएससी नर्सिंग की छात्राओं ने अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार देर शाम विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. सुरिंदर सिंह ने कहा कि नर्सें स्वास्थ्य व्यवस्था की रीढ़ होती हैं। वे रोगियों की सेवा केवल एक कर्तव्य के रूप में नहीं, बल्कि संवेदनशीलता एवं मानवता के साथ करती हैं।
कुलपति ने कहा कि नर्सों का योगदान चिकित्सा क्षेत्र में अत्यंत महत्वपूर्ण एवं प्रेरणादायक है। मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. रोहित एलानी ने नर्सों की कार्यनिष्ठा एवं अनुशासन की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसी भी अस्पताल की सफलता में नर्सिंग स्टाफ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है। इस दौरान सभी नर्सिंग कर्मियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर डॉ. हरिओम, डॉ. कमलेश पांडेय, डॉ. दिनेश सिंह, शिवप्रकाश, सौरव श्रीवास्तव, ममता रावत, रिंकी सिंह, सुधा पांडेय, सरिता सिंह, नम्रता नोएल आदि की सक्रिय सहभागिता रही।