फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस काम को लेकर सीएम सिटी प्रदेश में बना नंबर वन, जानिए क्या है वजह

Fri, 05 Jun 2020 03:36 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

  • संपत्ति की खरीद-फरोख्त में सीएम सिटी अव्वल
  • जमीन-मकान की रजिस्ट्री से गोरखपुर में सर्वाधिक 12.43 करोड़ रुपये की आय
  • रजिस्ट्री कराने के लिए तीन दिन की वेटिंग, लेना पड़ रहा ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट
विज्ञापन
गोरखपुर शहर। - फोटो : आनंद चौधरी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लॉकडाउन के बीच भी संपत्ति की खरीद-फरोख्त से जिले में खूब धनवर्षा हुई। मई महीने में रजिस्ट्री से होने वाली आय के मामले में मुख्यमंत्री का गृह जनपद गोरखपुर पूरे प्रदेश में पहले पायदान पर है। इस एक महीने के भीतर जिले में रजिस्ट्री से 12.43 करोड़ रुपये की आय हुई है। बैनामा कराने वालों की तीन-तीन दिन की वेटिंग चल रही है।

विज्ञापन


विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन अप्वाइंटमेंट लेने पर तीन से चार दिन बाद का नंबर मिल रहा है। सर्वाधिक भीड़ शहर के कलेक्ट्रेट स्थित दोनों उप निबंधन कार्यालयों में है। पहले 20 से 22 लोगों को ही एक दिन में अप्वाइंटमेंट दिया जा रहा था, मगर भीड़ बढ़ने पर अब संख्या बढ़ाकर 30 से 32 कर दी गई है। अप्रैल महीने के करीब 14 दिन में विभाग को पांच करोड़ रुपये से अधिक की आय हुई है।

लॉकडाउन के बीच मई महीने में प्रदेश में रजिस्ट्री से सबसे ज्यादा 12.49 करोड़ रुपये की आय गोरखपुर में हुई है। विभाग की वेबसाइट पर प्रत्येक निबंधन कार्यालय में एक दिन में 30 से 32 लोगों को ही अप्वाइंटमेंट मिल रही है। स्थिति सामान्य होने पर आय और बढ़ने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 - कमलेश शुक्ला, एआईजी स्टांप

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें