फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहत: गोरखपुर में दोगुनी हुई ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की संख्या, दूसरी लहर में परेशान हो गए थे लोग

Thu, 06 Jan 2022 04:56 PM IST
vivek shukla अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
विज्ञापन
ऑक्सीजन गैस सिलेंडर। (फाइल) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोरोना की तीसरी लहर की खबरों के बीच राहत भरी खबर है। दूसरी लहर के दौरान जहां लोगों को ऑक्सीजन गैस सिलेंडरों की कमी की वजह से मरीजों को लेकर भटकना पड़ा था, लेकिन इस बार ऐसी नौबत आने की संभावना काफी कम है। क्योंकि प्लांट संचालकों ने ना सिर्फ ऑक्सीजन के उत्पादन में काफी बढ़ोतरी कर दी है, बल्कि सिलेंडरों की संख्या भी बढ़ाकर लगभग दोगुनी कर दी है।

विज्ञापन


गोरखपुर में कोरोना वायरस से संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में शासन प्रशासन और स्वास्थ्य महकमा भी लगातार विभिन्न कवायद कर रहा है। दूसरी तरफ ऑक्सीजन गैस प्लांट संचालकों ने भी अपनी तैयारियों को लेकर जांच परख तेज कर दी है।

दोगुनी हुई ऑक्सीजन सिलेंडरों की संख्या

कोरोना वायरस की पहली और दूसरी लहर के बीच सबसे ज्यादा दिक्कत ऑक्सीजन सिलेंडरों को लेकर हुई थी। दरअसल, गोरखपुर में ऑक्सीजन गैस सिलेंडरों की संख्या करीब सवा दो हजार के आसपास थी। ऐसे में जब कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने लगी तो अस्पतालों और घरों में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की मांग बढ़ती चली गई। लेकिन, मांग की तुलना में सिलिंडरों की संख्या काफी कम संख्या होने की वजह से लोगों तो काफी भटकना पड़ा। पिछली बार की स्थिति को देखते हुए ऑक्सीजन प्लांट संचालकों ने इस बार ऑक्सीजन गैस सिलेंडरों को विदेश से आयात किया है। अब गोरखपुर में ऑक्सीजन गैस सिलेंडरों की संख्या बढ़कर तकरीबन साढ़े चार हजार तक हो चुकी है।

 

विज्ञापन

जंबो जेट सिलेंडर की भी की गई है व्यवस्था

आरके ऑक्सीजन गैस प्लांट संचालक के द्वारा इस पर जंबोजेट सिलेंडर की भी व्यवस्था की गई है। यह जंबो जेट ऑक्सीजन सिलेंडर अस्पतालों में लगाए गए हैं। आरके ऑक्सीजन के अजय जायसवाल ने बताया कि एक जंबो जेट सिलेंडर की क्षमता 25 सिलिंडर के बराबर है। आरके ऑक्सीजन की ओर से ऐसे 10 सिलेंडरों की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा करीब छह सौ सामान्य ऑक्सीजन गैस सिलेंडर भी प्लांट में है।

ऑक्सीजन गैस उत्पादन में भी हुई बढ़ोतरी

पिछले वर्ष कोरोनावायरस के दौरान ऑक्सीजन गैस की कमी को देखते हुए प्लांट संचालकों ने ऑक्सीजन गैस के उत्पादन में भी बढ़ोतरी कर दी है। इस बार गोरखपुर में करीब साढ़े आठ हजार सिलेंडर ऑक्सीजन का उत्पादन हो सकता है। पिछले वर्ष उत्पादन क्षमता मात्र तीन हजार था।

आरके ऑक्सीजन के निदेशक प्रवीण मोदी ने कहा कि इस बार पर्याप्त संख्या में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर गोरखपुर में उपलब्ध है। चीन से करीब दो हजार सिलेंडर का आयात किया गया है। मेरे प्लांट समेत अब गोरखपुर में ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की संख्या 4500 हो गई है। वहीं गोरखपुर में अब ऑक्सीजन गैस सिलेंडर की क्षमता बढ़कर 8500 हो गई है।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें