फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरमू के महामंत्री केएल गुप्त ऑफिस में फिसल कर गिरे, जीएम दफ्तर पर प्रदर्शन स्थगित

Tue, 07 Jan 2020 02:20 PM IST
विजय जैन राजन राय, गोरखपुर
विज्ञापन
नरमू के 103 साल के महामंत्री केएल गुप्त। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एन ई रेलवे मजदूर यूनियन  के 103 वर्षीय वयोवृद्ध महामंत्री व ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ ) के सहायक महामंत्री के एल गुप्त मंगलवार की सुबह केंद्रीय कार्यालय में बेड से उतरते समय नीचे गिर पड़े। गिरने से उनके बाए पैर के कूल्हे की हड्डी टूट गई है । नरम के कार्यकर्ताओं ने अग्रवाल हड्डी हस्पताल में भर्ती कराया है।जहां उनका उपचार चल रहा है। बुधवार को उनके कूल्हे का ऑपरेशन होगा।
विज्ञापन


पदाधिकारियों के मुताबिक महामंत्री केंद्रीय कार्यालय में सुबह 8:00 बजे के आसपास बिस्तर से उतर रहे थे, इस दौरान कंबल से उलझ कर नीचे गिर पड़े। गिरने से उनके उनके बाए पैर का कुला टूट गया।वह दर्द से कराहने लगे। किसी तरह पास में पड़े रेलवे टेलीफोन से यूनियन के कोषाध्यक्ष विनय कुमार श्रीवास्तव को सूचना दी।

जानकारी होते ही यूनियन के सभी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए। कार्यकर्ता उन्हें लेकर सीधे रेलवे अस्पताल पहुंचे। रेलवे अस्पताल के चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। मामला गंभीर होने पर उन्हें इलाज के लिए अग्रवाल हड्डी अस्पताल रेफर कर दिया। यूनियन के संयुक्त महामंत्री नवीन कुमार मिश्र के अनुसार निजी करण, निगमीकरण और नई पेंशन योजना के विरोध में मंगलवार को दोपहर बाद 1:30 बजे जीएम दफ्तर के सामने आयोजित धरना प्रदर्शन स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन


हालांकि महामंत्री का कहना है कि प्रदर्शन चलते रहना चाहिए। संयुक्त महामंत्री ने बताया कि धरना प्रदर्शन के बाद महामंत्री को दिल्ली जाना था। आठ जनवरी को दिल्ली में संसद भवन पर आयोजित देशव्यापी आंदोलन में भाग लेना था।लेकिन महामंत्री के घायल होने के बाद उनका दौरा भी स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें